Skip to Content

વ્યક્તિમાં સુંદરતાની ખોટ હોય તો સારા સ્વભાવ થી પૂરી શકાય છે, પણ સારા સ્વભાવ ની ખોટ કદી સુંદરતાથી પૂરી શકાતી નથી.....

Funny Quotes / Friendship

Explore funny friendship quotes and hilarious best friend sayings that perfectly describe your crazy bond with friends.

मित्रता की भाषा शब्द नहीं अर्थ है.

एक दोस्त वो होता है जो आपको वैसे ही जानता है जैसे आप हैं, आपके बीते हुए कल को समझता है, आप जो बन गए हैं उसे स्वीकारता है, और तब भी आपको आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ने देता है.

मित्रता दो शरीरों में एक दिमाग है.

केवल एक सच्चा दोस्त ही पूरी तरह ईमानदार होगा.

सच्चे दोस्त हीरे की तरह होते हैं- चमकदार, सुंदर, मूल्यवान, और हमेशा फैशन में.

याद रखिये कोई भी व्यक्ति जिसके पास मित्र हैं वो असफल नहीं है.

मेरे पीछे मत चलो, हो सकता है मैं नेत्रित्व ना कर पाऊं. मेरे आगे मत चलो हो सकता है मैं अनुगमन ना कर सकूँ. बस मेरे साथ चलो मेरे मित्र बनकर.

मैं उस दोस्त को महत्त्व देता हूँ जो अपने कैलेण्डर पर मेरे लिए वक़्त निकालता है, लेकिन मैं उस दोस्त को संजोंता हूँ जो मेरे लिए अपना कैलेण्डर नहीं देखता.

अगर आप खुद से दोस्ती कर लेंगे तो आप कभी भी अकेले नहीं होंगे.

ऐसे दोस्त मत बनाओ जिनके साथ रहना आसान हो. ऐसे दोस्त बनाओ जो तुम्हे ऊपर उठने के लिए फ़ोर्स करें.

एक दोस्त कोई ऐसा होता है जो आपके बीते हुए कल को समझता है, आपके आने वाले कल में यकीन रखता है और आपको उसी तरह अपनाता है जैसे आप हैं.

यदि आप एक दोस्त की तलाश करेंगे तो आप पायेंगे कि वे बहुत ही कम हैं. यदि आप दोस्त बनेंगे, तो आप उन्हें हर जगह पायेंगे.

ज़िन्दगी थोड़ी वो है जो हम इसे बनाते हैं, और थोड़ी वो जो ये हमारे चुने हुए दोस्तों द्वारा बनायीं जाती है.

लोग अकेले हैं क्योंकि वे पुल के बजाय दीवारों का निर्माण करते हैं।

जब आप लोगों से परफेक्ट होने की उम्मीद छोड़ देते हैं तब आप उन्हें उसके लिए पसंद कर सकते हैं जो वे हैं.

दोस्ती शीशे की तरह नाजुक होती है, एक बार टूटने पर जोड़ी जा सकती है लेकिन दरारे हेमशा मौजूद रहती हैं.

मित्रता दो शरीरों में रहने वाली एक आत्मा है.

दोस्त वो होता है जो आपको आप जैसे हैं वैसा होने की पूरी आज़ादी देता है.

कोई भी दोस्ती इत्तफाक नहीं है.

एक सच्चा दोस्त वो होता है जो तब प्रवेश करता है जब बाकी दुनिया बाहर जा रही होती है.

मित्र वो दुर्लभ लोग होते हैं जो पूछते हैं कि हम कैसे हैं और फिर हमारे उत्तर की प्रतीक्षा करते हैं.

सबसे खूबसूरत खोज जो ट्रू फ्रेंड्स करते हैं वो ये है कि वे बिना अलग हुए अलग-अलग आगे बढ़ सकते हैं.

कुछ आत्माएं एक दुसरे को मिलते ही समझ जाती हैं.

एक दोस्त से अच्छा कुछ नहीं होता, जब तक चॉकलेट के साथ एक दूसरा दोस्त नहीं आ जाता.

अगर आप पता लगाना चाहते हैं कि सच्चा दोस्त कौन है, गड़बड़ कर दीजिये और मुसीबत के दौर से गुजरिये….फिर देखिये कौन आपके साथ टिका रहता है.

नए दोस्तों के बारे में सबसे अच्छी चीज ये है कि वे हमारी आत्मा को नयी उर्जा से भर देते हैं.

वे ये भूल सकते हैं कि आपने क्या कहा, लेकिन वे ये कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया.

वो मित्र जिन्हें अप सुबह चार बजे फोन कर सकते हैं वास्तव में मायने रखते हैं.

अभी भी पुराने दोस्त जो अभी-अभी मिले हों उनके लिए कोई शब्द नहीं है.

लेकिन दोस्ती कीमती है, केवल मुश्किल में नहीं, बल्कि जीवन के सुखद क्षणों में भी, और धन्यवाद है उस उदार व्यवस्था को कि जीवन का बड़ा हिस्सा सुखद होता है.