Skip to Content

अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व, भर दे जीवन में आशा और उत्साह का गर्व। ईश्वरीय कृपा से हर सपना हो साकार, खुशियाँ, सफलता और शांति का संचार।

Funny Quotes / Friendship

Discover a treasure trove of hilarious quotes that capture the essence of friendship. From witty one-liners to side-splitting anecdotes, these quotes will remind you of the joy and laughter that true friends bring into your life.

एक दोस्त वो होता है जो आपको वैसे ही जानता है जैसे आप हैं, आपके बीते हुए कल को समझता है, आप जो बन गए हैं उसे स्वीकारता है, और तब भी आपको आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ने देता है.

सबसे अच्छा आइना एक पुराना दोस्त होता है.

यदि आपके लिए अपने मित्र की आलोचना करना पीड़ादायक है- आप बिना डरे कर सकते हैं. लेकिन यदि आपको इसमें थोडा सा भी मजा आता है तो ये समय ज़ुबान पर लगाम देने का है.

याद रखिये कोई भी व्यक्ति जिसके पास मित्र हैं वो असफल नहीं है.

बाद में कभी मेरे वैसे दोस्त नहीं बने जैसे तब थे जब मैं 12 साल का था.

जब औरत खुद अपनी सबसे अच्छी दोस्त बन जाती है, ज़िन्दगी आसान हो जाती है.

लोग अकेले हैं क्योंकि वे पुल के बजाय दीवारों का निर्माण करते हैं।

एक सच्चा दोस्त वो होता है जो तब प्रवेश करता है जब बाकी दुनिया बाहर जा रही होती है.

अपने दोस्त में मुझे मेरा दूसरा स्वयं दिखता है.

ज़िन्दगी थोड़ी वो है जो हम इसे बनाते हैं, और थोड़ी वो जो ये हमारे चुने हुए दोस्तों द्वारा बनायीं जाती है.

कभी समझाएं नहीं- आपके मित्रों को इसकी ज़रुरत नहीं है और वैसे भी आपके शत्रु आप पर यकीन नहीं करेंगे.

एक सच्चा मित्र वो है जो उस वक़्त आपके साथ खड़ा है जब उसे कहीं और होना चाहिए था.

पुरुष मित्रता को फ़ुटबाल की तरह चारो ओर मारते हैं, लेकिन वो टूटती नहीं है. महिलाएं इसे शीशे की तरह लेती हैं और वो टुकड़े-टुकड़े हो जाती है.

एक अकेला गुलाब मेरा बगीचा हो सकता है…एक अकेला दोस्त मेरी दुनिया.

यदि आप एक दोस्त की तलाश करेंगे तो आप पायेंगे कि वे बहुत ही कम हैं. यदि आप दोस्त बनेंगे, तो आप उन्हें हर जगह पायेंगे.

सच्ची मित्रता के सबसे अच्छे गुणों में से एक है समझना और समझे जाना.

सच्चे दोस्त हीरे की तरह होते हैं- चमकदार, सुंदर, मूल्यवान, और हमेशा फैशन में.

घायल दिल के लिए दोस्त दवा हैं, और आशावादी आत्मा के लिए विटामिन्स.

मित्र संकट के समय प्रेम दिखाते हैं.

ऐसे दोस्त मत बनाओ जिनके साथ रहना आसान हो. ऐसे दोस्त बनाओ जो तुम्हे ऊपर उठने के लिए फ़ोर्स करें.

केवल एक सच्चा दोस्त ही पूरी तरह ईमानदार होगा.

यदि तुम सौ साल तक जीते हो तो मैं सौ साल में एक दिन कम जीना चाहूंगा ताकि मुझे कभी तुम्हारे बिना ना जीना पड़े।

किसी जंगली जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से ज्यादा डरना चाहिए, जानवर तो बस आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, पर एक बुरा मित्र आपकी बुद्धि को चोटिल कर सकता है

अभी भी पुराने दोस्त जो अभी-अभी मिले हों उनके लिए कोई शब्द नहीं है.

एक दोस्त जो आपके आंसुओं को समझता है वो उन ढेर सारे मित्रों से कहीं ज्यादा कीमती है जो सिर्फ आपकी मुस्कान को जानते हैं.

सभी के साथ विनम्र रहिये, पर कुछ के साथ ही घनिष्ठता बनाइये, और इन कुछ को भी पूर्ण विश्वास करने से पहले अच्छी तरह से जांच लीजिये

मैं ऐसा दोस्त नहीं चाहता जो जब मैं बदलूं तब वो बदले और जब मैं सर हिलाऊं तो वो सर हिलाए; मेरी परछाईं ये काम कहीं बेहतर कर सकती है.

मित्रता दो शरीरों में एक दिमाग है.

ऐसे लोगों का ग्रुप खोजिये जो आपको चैलेंज करे और आपको इंस्पायर करे; उनके साथ ढेर सारा वक़्त बिताइए, और ये आपकी ज़िन्दगी बदल देगा.

जब आप अपने मित्रों का चुनाव करें, तो चरित्र की जगह व्यक्तित्व का चयन करने का धोखा ना खाएं.