May the sacred vibrations of Maha Shivaratri fill your life with divine energy, profound inner peace, and lasting prosperity. Warm wishes for a night blessed by Lord Shiva's powerful grace and deep faith.
Funny Quotes / Friendship
Discover a treasure trove of hilarious quotes that capture the essence of friendship. From witty one-liners to side-splitting anecdotes, these quotes will remind you of the joy and laughter that true friends bring into your life.
जो दोस्त दुःख पहुंचा रहा हो उसके बगल में शांति से बैठना शायद सबसे अच्छा गिफ्ट है जो हम दे सकते हैं.
किसी जंगली जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से ज्यादा डरना चाहिए, जानवर तो बस आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, पर एक बुरा मित्र आपकी बुद्धि को चोटिल कर सकता है
मित्रता दो शरीरों में रहने वाली एक आत्मा है.
मित्र संकट के समय प्रेम दिखाते हैं.
मित्र वो दुर्लभ लोग होते हैं जो पूछते हैं कि हम कैसे हैं और फिर हमारे उत्तर की प्रतीक्षा करते हैं.
मैं उस दोस्त को महत्त्व देता हूँ जो अपने कैलेण्डर पर मेरे लिए वक़्त निकालता है, लेकिन मैं उस दोस्त को संजोंता हूँ जो मेरे लिए अपना कैलेण्डर नहीं देखता.
एक सच्चा दोस्त कभी आपके रास्ते में नहीं आता जब तक कि आप गलत रास्ते पे ना जा रहे हों.
कुछ आत्माएं एक दुसरे को मिलते ही समझ जाती हैं.
कभी समझाएं नहीं- आपके मित्रों को इसकी ज़रुरत नहीं है और वैसे भी आपके शत्रु आप पर यकीन नहीं करेंगे.
मित्रता दो शरीरों में एक दिमाग है.
सच्ची मित्रता के सबसे अच्छे गुणों में से एक है समझना और समझे जाना.
बाद में कभी मेरे वैसे दोस्त नहीं बने जैसे तब थे जब मैं 12 साल का था.
सच्चे दोस्त हीरे की तरह होते हैं- चमकदार, सुंदर, मूल्यवान, और हमेशा फैशन में.
एक दोस्त से अच्छा कुछ नहीं होता, जब तक चॉकलेट के साथ एक दूसरा दोस्त नहीं आ जाता.
केवल एक सच्चा दोस्त ही पूरी तरह ईमानदार होगा.
मित्रता एकमात्र सीमेंट है जो कभी भी विश्व को जोड़े रख पायेगा.
दोस्ती का फायदा ये है कि आप बकवास कर सकते हैं, और उस बकवास को सम्मान दिला सकते हैं.
अपने काम, अपने कथन और अपने मित्र के प्रति सच्चे रहिये.
दोस्ती कुछ ऐसा नहीं है जो आप स्कूल में सीख सकते हैं. लेकिन यदि आपने दोस्ती का मतलब नहीं सीखा है तो वास्तविकता में आपने कुछ भी नहीं सीखा.
मित्रता और पैसा: तेल और पानी.
क्या मैं अपने शत्रुओं को ख़त्म नहीं करता जब मैं उन्हें अपना मित्र बना लेता हूँ?
एक दोस्त कोई ऐसा होता है जो आपके बीते हुए कल को समझता है, आपके आने वाले कल में यकीन रखता है और आपको उसी तरह अपनाता है जैसे आप हैं.
पुराने दोस्त होने का एक फायदा ये है कि आप उनके साथ मूर्खतापूर्ण होना वहन कर सकते हैं.
जब आप लोगों से परफेक्ट होने की उम्मीद छोड़ देते हैं तब आप उन्हें उसके लिए पसंद कर सकते हैं जो वे हैं.
नए दोस्तों के बारे में सबसे अच्छी चीज ये है कि वे हमारी आत्मा को नयी उर्जा से भर देते हैं.
दोस्त पैदा होते हैं, बनाये नहीं जाते.
सचमुच महान दोस्त खोजना मुश्किल, छोड़ना कठिन और भूलना नामुमकिन है.
कोई भी दोस्ती इत्तफाक नहीं है.
मित्रता की भाषा शब्द नहीं अर्थ है.
अभी भी पुराने दोस्त जो अभी-अभी मिले हों उनके लिए कोई शब्द नहीं है.