दिव्य रथ यात्रा के इस शुभ अवसर पर, भगवान जगन्नाथ आपको सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। उनकी कृपा से आपका हर दिन मंगलमय हो। शुभकामनाएँ! 🕉️🪔🔱
Funny Quotes / Friendship
Discover a treasure trove of hilarious quotes that capture the essence of friendship. From witty one-liners to side-splitting anecdotes, these quotes will remind you of the joy and laughter that true friends bring into your life.
कुछ आत्माएं एक दुसरे को मिलते ही समझ जाती हैं.
मुझे सुनना पसंद है. मैंने सुनकर बहुत कुछ सीखा है. ज्यादातर लोग कभी सुनते नहीं हैं.
एक सच्चा दोस्त कभी आपके रास्ते में नहीं आता जब तक कि आप गलत रास्ते पे ना जा रहे हों.
अपने दुश्मनों के सामने खड़े होने के लिए बहुत साहस चाहिए होता है, लेकिन दोस्तों के सामने खड़े होने के लिए कहीं अधिक साहस चाहिए होता है.
केवल एक सच्चा दोस्त ही पूरी तरह ईमानदार होगा.
मैं उस दोस्त को महत्त्व देता हूँ जो अपने कैलेण्डर पर मेरे लिए वक़्त निकालता है, लेकिन मैं उस दोस्त को संजोंता हूँ जो मेरे लिए अपना कैलेण्डर नहीं देखता.
सबसे खूबसूरत खोज जो ट्रू फ्रेंड्स करते हैं वो ये है कि वे बिना अलग हुए अलग-अलग आगे बढ़ सकते हैं.
मित्रता दो शरीरों में एक दिमाग है.
मित्र वो दुर्लभ लोग होते हैं जो पूछते हैं कि हम कैसे हैं और फिर हमारे उत्तर की प्रतीक्षा करते हैं.
एक सच्चा दोस्त वो होता है जो तब प्रवेश करता है जब बाकी दुनिया बाहर जा रही होती है.
मित्रता एकमात्र सीमेंट है जो कभी भी विश्व को जोड़े रख पायेगा.
एक दोस्त से अच्छा कुछ नहीं होता, जब तक चॉकलेट के साथ एक दूसरा दोस्त नहीं आ जाता.
दोस्ती का फायदा ये है कि आप बकवास कर सकते हैं, और उस बकवास को सम्मान दिला सकते हैं.
क्या मैं अपने शत्रुओं को ख़त्म नहीं करता जब मैं उन्हें अपना मित्र बना लेता हूँ?
लेकिन दोस्ती कीमती है, केवल मुश्किल में नहीं, बल्कि जीवन के सुखद क्षणों में भी, और धन्यवाद है उस उदार व्यवस्था को कि जीवन का बड़ा हिस्सा सुखद होता है.
सच्ची मित्रता के सबसे अच्छे गुणों में से एक है समझना और समझे जाना.
एक दोस्त जो आपके आंसुओं को समझता है वो उन ढेर सारे मित्रों से कहीं ज्यादा कीमती है जो सिर्फ आपकी मुस्कान को जानते हैं.
मित्रता अनावश्यक है, दर्शन और कला की तरह…इसके जीवन का कोई महत्त्व नहीं है; बल्कि ये उन चीजों में है जो जीवन को महत्त्व देती हैं.
वो मित्र जिन्हें अप सुबह चार बजे फोन कर सकते हैं वास्तव में मायने रखते हैं.
मित्रता की भाषा शब्द नहीं अर्थ है.
अगर आप पता लगाना चाहते हैं कि सच्चा दोस्त कौन है, गड़बड़ कर दीजिये और मुसीबत के दौर से गुजरिये….फिर देखिये कौन आपके साथ टिका रहता है.
यदि आपके लिए अपने मित्र की आलोचना करना पीड़ादायक है- आप बिना डरे कर सकते हैं. लेकिन यदि आपको इसमें थोडा सा भी मजा आता है तो ये समय ज़ुबान पर लगाम देने का है.
अंततः सभी संबंधों का जोड़े रखने वाली, चाहे शादी हो या दोस्ती, बातचीत होती है.
हम बाकी सभी रिश्तों के साथ पैदा होते हैं पर दोस्ती ही एक मात्र रिश्ता है जिसे हम खुद बनाते हैं.
यदि आप एक दोस्त की तलाश करेंगे तो आप पायेंगे कि वे बहुत ही कम हैं. यदि आप दोस्त बनेंगे, तो आप उन्हें हर जगह पायेंगे.
पुरुष मित्रता को फ़ुटबाल की तरह चारो ओर मारते हैं, लेकिन वो टूटती नहीं है. महिलाएं इसे शीशे की तरह लेती हैं और वो टुकड़े-टुकड़े हो जाती है.
एक दोस्त कोई ऐसा होता है जो आपके बीते हुए कल को समझता है, आपके आने वाले कल में यकीन रखता है और आपको उसी तरह अपनाता है जैसे आप हैं.
याद रखिये कोई भी व्यक्ति जिसके पास मित्र हैं वो असफल नहीं है.
अपने दोस्त में मुझे मेरा दूसरा स्वयं दिखता है.
कोई भी दोस्ती इत्तफाक नहीं है.