Skip to Content

ज्यादा ख़्वाहिशें न रखिये जिंदगी से, बस अगला कदम पिछले से बेहतरीन होना चाहिए..❤️

Funny Quotes / Friendship

Explore funny friendship quotes and hilarious best friend sayings that perfectly describe your crazy bond with friends.

अपने काम, अपने कथन और अपने मित्र के प्रति सच्चे रहिये.

ऐसे लोगों का ग्रुप खोजिये जो आपको चैलेंज करे और आपको इंस्पायर करे; उनके साथ ढेर सारा वक़्त बिताइए, और ये आपकी ज़िन्दगी बदल देगा.

मित्र वो दुर्लभ लोग होते हैं जो पूछते हैं कि हम कैसे हैं और फिर हमारे उत्तर की प्रतीक्षा करते हैं.

एक दोस्त जो आपके आंसुओं को समझता है वो उन ढेर सारे मित्रों से कहीं ज्यादा कीमती है जो सिर्फ आपकी मुस्कान को जानते हैं.

वे ये भूल सकते हैं कि आपने क्या कहा, लेकिन वे ये कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया.

कुछ लोग पुजारियों के पास जाते हैं. बाकी कुछ कविताओं के. मैं अपने दोस्तों के पास जाता हूँ.

एक दोस्त कोई ऐसा होता है जो आपके बीते हुए कल को समझता है, आपके आने वाले कल में यकीन रखता है और आपको उसी तरह अपनाता है जैसे आप हैं.

जो सबका मित्र होता है वो किसी का मित्र नहीं होता है.

दोस्त की मुसीबतों के साथ कोई भी सहानभूति प्रकट कर सकता है, लेकिन दोस्त की सफलता के साथ सहानभूति प्रकट करने के लिए बहुत ही अच्छी प्रकृति की आवश्यकता है.

एक अकेला गुलाब मेरा बगीचा हो सकता है…एक अकेला दोस्त मेरी दुनिया.

एक सच्चा दोस्त, उचित सलाह देता है, सहजता से मदद करता है, आसानी से जोखिम उठता है, सबकुछ धैर्यपूर्वक सहता है, हिम्मत से बचाव करता है और बिना बदले दोस्ती बरक़रार रखता है.

लोग अकेले हैं क्योंकि वे पुल के बजाय दीवारों का निर्माण करते हैं।

बाद में कभी मेरे वैसे दोस्त नहीं बने जैसे तब थे जब मैं 12 साल का था.

नए दोस्तों के बारे में सबसे अच्छी चीज ये है कि वे हमारी आत्मा को नयी उर्जा से भर देते हैं.

मित्रता दो शरीरों में एक दिमाग है.

ये प्यार की कमी नहीं, बल्कि दोस्ती की कमी है जो शादियों को दुखदायी बनाती है.

व्यवसाय पर आधारित दोस्ती, दोस्ती पे आधारित व्यवसाय से बेहतर है.

किसी जंगली जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से ज्यादा डरना चाहिए, जानवर तो बस आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, पर एक बुरा मित्र आपकी बुद्धि को चोटिल कर सकता है

वो मित्र जिन्हें अप सुबह चार बजे फोन कर सकते हैं वास्तव में मायने रखते हैं.

मित्रता करने में धीमे रहिये, पर जब कर लीजिये तो उसे मजबूती से निभाइए और उसपर स्थिर रहिये.

कभी समझाएं नहीं- आपके मित्रों को इसकी ज़रुरत नहीं है और वैसे भी आपके शत्रु आप पर यकीन नहीं करेंगे.

केवल एक सच्चा दोस्त ही पूरी तरह ईमानदार होगा.

याद रखिये कोई भी व्यक्ति जिसके पास मित्र हैं वो असफल नहीं है.

सभी के साथ विनम्र रहिये, पर कुछ के साथ ही घनिष्ठता बनाइये, और इन कुछ को भी पूर्ण विश्वास करने से पहले अच्छी तरह से जांच लीजिये

सच्चे दोस्त सामने से छुरा भोंकते हैं.

मित्रता की भाषा शब्द नहीं अर्थ है.

दोस्ती का फायदा ये है कि आप बकवास कर सकते हैं, और उस बकवास को सम्मान दिला सकते हैं.

पुरुष मित्रता को फ़ुटबाल की तरह चारो ओर मारते हैं, लेकिन वो टूटती नहीं है. महिलाएं इसे शीशे की तरह लेती हैं और वो टुकड़े-टुकड़े हो जाती है.

ये दोस्तों की मदद नहीं है जो हमारी इतनी मदद करती है, जितना कि उनकी मदद मिलने का यकीन होना.

मेरे पीछे मत चलो, हो सकता है मैं नेत्रित्व ना कर पाऊं. मेरे आगे मत चलो हो सकता है मैं अनुगमन ना कर सकूँ. बस मेरे साथ चलो मेरे मित्र बनकर.