"A REAL" relationship is when u can trust and respect each other. And to be honest whatever the conditions.
Funny Quotes / Friendship
Explore funny friendship quotes and hilarious best friend sayings that perfectly describe your crazy bond with friends.
मित्र संकट के समय प्रेम दिखाते हैं.
मित्रता दो शरीरों में रहने वाली एक आत्मा है.
बहुत सारे लोग आपके साथ शानदार गाड़ियों में घूमना चाहते हैं, पर आप चाहते हैं कि कोई ऐसा हो जो गाड़ी खराब हो जाने पर आपके साथ बस में जाने को तैयार रहे.
मुझे सुनना पसंद है. मैंने सुनकर बहुत कुछ सीखा है. ज्यादातर लोग कभी सुनते नहीं हैं.
जब औरत खुद अपनी सबसे अच्छी दोस्त बन जाती है, ज़िन्दगी आसान हो जाती है.
सचमुच महान दोस्त खोजना मुश्किल, छोड़ना कठिन और भूलना नामुमकिन है.
लेकिन दोस्ती कीमती है, केवल मुश्किल में नहीं, बल्कि जीवन के सुखद क्षणों में भी, और धन्यवाद है उस उदार व्यवस्था को कि जीवन का बड़ा हिस्सा सुखद होता है.
ऐसे दोस्त मत बनाओ जिनके साथ रहना आसान हो. ऐसे दोस्त बनाओ जो तुम्हे ऊपर उठने के लिए फ़ोर्स करें.
दोस्त और शिष्टाचार आपको वहां ले जायेंगे जहाँ दौलत नहीं ले जा पायेगी.
अभी भी पुराने दोस्त जो अभी-अभी मिले हों उनके लिए कोई शब्द नहीं है.
दोस्त की मुसीबतों के साथ कोई भी सहानभूति प्रकट कर सकता है, लेकिन दोस्त की सफलता के साथ सहानभूति प्रकट करने के लिए बहुत ही अच्छी प्रकृति की आवश्यकता है.
मित्रता करने में धीमे रहिये, पर जब कर लीजिये तो उसे मजबूती से निभाइए और उसपर स्थिर रहिये.
एक सच्चा दोस्त वो होता है जो तब प्रवेश करता है जब बाकी दुनिया बाहर जा रही होती है.
अगर आप पता लगाना चाहते हैं कि सच्चा दोस्त कौन है, गड़बड़ कर दीजिये और मुसीबत के दौर से गुजरिये….फिर देखिये कौन आपके साथ टिका रहता है.
ये दोस्तों की मदद नहीं है जो हमारी इतनी मदद करती है, जितना कि उनकी मदद मिलने का यकीन होना.
यदि आप एक दोस्त की तलाश करेंगे तो आप पायेंगे कि वे बहुत ही कम हैं. यदि आप दोस्त बनेंगे, तो आप उन्हें हर जगह पायेंगे.
एक सच्चा दोस्त, उचित सलाह देता है, सहजता से मदद करता है, आसानी से जोखिम उठता है, सबकुछ धैर्यपूर्वक सहता है, हिम्मत से बचाव करता है और बिना बदले दोस्ती बरक़रार रखता है.
अपने दुश्मनों के सामने खड़े होने के लिए बहुत साहस चाहिए होता है, लेकिन दोस्तों के सामने खड़े होने के लिए कहीं अधिक साहस चाहिए होता है.
व्यवसाय पर आधारित दोस्ती, दोस्ती पे आधारित व्यवसाय से बेहतर है.
घायल दिल के लिए दोस्त दवा हैं, और आशावादी आत्मा के लिए विटामिन्स.
मित्रता अनावश्यक है, दर्शन और कला की तरह…इसके जीवन का कोई महत्त्व नहीं है; बल्कि ये उन चीजों में है जो जीवन को महत्त्व देती हैं.
मित्रता दो शरीरों में एक दिमाग है.
ऐसे लोगों का ग्रुप खोजिये जो आपको चैलेंज करे और आपको इंस्पायर करे; उनके साथ ढेर सारा वक़्त बिताइए, और ये आपकी ज़िन्दगी बदल देगा.
पुरुष मित्रता को फ़ुटबाल की तरह चारो ओर मारते हैं, लेकिन वो टूटती नहीं है. महिलाएं इसे शीशे की तरह लेती हैं और वो टुकड़े-टुकड़े हो जाती है.
एक सच्चा मित्र वो है जो उस वक़्त आपके साथ खड़ा है जब उसे कहीं और होना चाहिए था.
एक दोस्त से अच्छा कुछ नहीं होता, जब तक चॉकलेट के साथ एक दूसरा दोस्त नहीं आ जाता.
अंत में हम अपने दुश्मनों की कही बातें नहीं बल्कि दोस्तों का मौन याद रखेंगे.
दोस्त बनने की इच्छा रखना जल्दी का काम है, लेकिन दोस्ती धीमे-धीमे पकने वाला फल है.
याद रखिये कोई भी व्यक्ति जिसके पास मित्र हैं वो असफल नहीं है.
एक दोस्त वो होता है जो आपको वैसे ही जानता है जैसे आप हैं, आपके बीते हुए कल को समझता है, आप जो बन गए हैं उसे स्वीकारता है, और तब भी आपको आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ने देता है.